फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीडी चुनाव: दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कसी कमर, इसी महीने शुरू होगा जनसंपर्क कार्यक्रम

Sun, 05 Sep 2021 03:38 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली प्रदेश भाजपा के महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि हमने उन बिंदुओं की एक सूची तैयार की है जिन पर बात की जानी है। इनमें नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को हुए वास्तविक लाभों को उजागर करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है
 
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनावों के लिए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कमर कस ली है। पार्टी इस महीने बड़े पैमाने पर जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। प्रदेश भाजपा ने दिल्ली के मतदाताओं से जुड़कर अपने प्रचार को आगे बढ़ाने के लिए 11,000 छोटी और मध्यम जनसभाओं का कार्यक्रम तय किया है।

विज्ञापन


महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने 21 सदस्यीय कार्यकारी समितियों का गठन करके करीब 14,000 बूथ स्तर की इकाइयों को पहले ही मजबूत कर लिया है, जो हर घर तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। यह कार्यक्रम 15 सितंबर से शुरू होना है।

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रम हमारे कार्यकर्ताओं और उनके इलाके के निवासियों के बीच दोतरफा संवाद पर आधारित होगा। हमने उन बिंदुओं की एक सूची तैयार की है जिन पर बात की जानी है। इनमें नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को हुए वास्तविक लाभों को उजागर करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के साथ-साथ दिल्ली में बसे देश के अन्य क्षेत्रों के लोगों पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा और यह काम पार्टी के समर्पित मोर्चे और प्रकोष्ठ करेंगे जिनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वांचल, अल्पसंख्यक, सिख, व्यापारी, पेशेवर, महिलाएं, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, आदि शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि हम अधिकतम एक महीने में अपने संगठन के माध्यम से कम से कम 11,000 बैठकें करने का लक्ष्य बना रहे हैं। ये छोटी बैठकें होंगी जिनमें शहर के प्रत्येक गली-मोहल्ले के 10-50 व्यक्ति होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें