फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने आईटीओ यमुना घाट पर की छठ पूजा, कहा- हम 10 को पूजा के लिए यहीं घाट बनाएंगे

Mon, 08 Nov 2021 12:41 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

कोरोना महामारी को देखते हुए डीडीएमए ने इस साल भी छठ पूजा यमुना तट पर करने पर रोक लगाई है। यमुना के चारों तरफ पुलिस प्रशासन की किलेबंदी भी है। जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है ताकि छठ व्रती यमुना किनारे नहीं पहुंच सकें।
विज्ञापन
आईटीओ यमुना घाट पर पूजा करते भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में छठ महापर्व के पहले दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रवेश वर्मा ने आईटीओ यमुना घाट पर पूजा की। उन्होंने रविवार को ही इसकी घोषणा कर दी थी कि वे दिल्ली सरकार द्वारा अनुमित नहीं दिए जाने के बावजूद घाट पर पूजा करेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री को पूर्वांचल के लोगों के वोट से सत्ता मिली है और अब वे उन्हें अनुमति नहीं दे रहे हैं। हम यहां घाट बनाएंगे और 10 नवंबर को पूजा करेंगे।''

इस बीच भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी कालंदी कुंज घाट पहुंच गए। यहां उन्होंने यमुना में गंदगी के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला किया। इससे पहले सुबह यहां व्रतियों ने छठ पर्व के पहले दिन पूजा करते हुए यमुना नदी में जहरीले झाग के बीच में जाकर डुबकी लगाई थी और पूजा की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन

सांसद प्रवेश वर्मा ने रविवार को ही यमुना तट पर त्योहार मनाने पर लगे प्रतिबंध को मानने से इनकार कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कह दिया था कि वे यमुना घाट ही छठ पूजा करेंगे। मुख्यमंत्री रोक सकते हैं तो रोक लें।

कोरोना के कारण यमुना घाटों पर छठ पूजा पर है प्रतिबंध
कोरोना महामारी को देखते हुए डीडीएमए ने इस साल भी छठ पूजा यमुना तट पर करने पर रोक लगाई है। यमुना के चारों तरफ पुलिस प्रशासन की किलेबंदी भी है। जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है ताकि छठ व्रती यमुना किनारे नहीं पहुंच सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें