फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azam Khan: सांस लेने में तकलीफ होने पर आजम खां गंगाराम में भर्ती, मेडिसिन विभाग में चल रहा इलाज

Sun, 29 May 2022 07:57 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

विभिन्न मामलों में सीतापुर जेल में बंद आजम खां 20 मई को जमानत पर रिहा हुए थे। तबसे ही वे काफी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां अचानक तबियत बिगड़ने के कारण सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुए हैं। शनिवार देर रात सांस में तकलीफ होने पर आजम खां के बेटे अब्दुल्ला खां उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल के मेडिसिन विभाग में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात तीन बजे अब्दुल्ला खां अपने पिता आजम खां को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत को लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मेडिसिन विभाग में भर्ती कर लिया है और इलाज जारी है। हालांकि, इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

बता दें कि 27 महीने सीतापुर जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वह 20 मई को अग्रिम जमानत के आधार पर बाहर आए हैं। जेल में रहने के दौरान भी उनकी तबियत बिगड़ गई थी। वहीं, बीते वर्ष मई में उन्हें कोरोना संक्रमण हो गया था। हालत अधिक खराब होने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें