फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajit Doval Security Breach: एनएसए अजीत डोभाल की कोठी में गाड़ी लेकर जबरन घुसने का प्रयास, आरोपी हिरासत में

Wed, 16 Feb 2022 12:59 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने कार लेकर जबरन एनएसए अजीत डोभाल के घर में घुसने का प्रयास किया। हालांकि पहले से सतर्क सुरक्षा बलों ने उसे गेट पर ही पकड़ लिया। उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
अजीत डोभाल - फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की कोठी में गाड़ी लेकर जबरन घुसने का प्रयास करने पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह लगभग 7.45 बजे एक व्यक्ति ने कार लेकर जबरदस्ती एनएसए अजीत डोभाल के घर में घुसने का प्रयास किया। हालांकि पहले से सतर्क सुरक्षा बलों ने उसे गेट पर ही रोककर हिरासत में ले लिया। उसे दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है।

शुरुआती पूछताछ में आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। वह कुछ बड़बड़ा रहा है। उसके अनुसार उसके शरीर में कोई चिप लगी है, जिसे दूर बैठा कोई व्यक्ति संचालित कर रहा है। हालांकि तलाशी लेने पर उसके शरीर पर कोई चिप नहीं मिली। दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के पास से जो कार बरामद हुई है वह किराये पर ली हुई है।
विज्ञापन


एनएसए अजीत डोभाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे विश्वस्त अधिकारियों में गिने जाते हैं। वे हमेशा ही आतंकियों के निशाने पर रहे हैं। आतंकवाद रोधी अभियानों की रणनीति बनाने की उनकी विशेषता के कारण उन पर खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें