फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : अस्पताल जा रही एंबुलेंस पलटी, बीएसएफ के दो जवानों की मौत

विज्ञापन
मनोज पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : Ashram
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बीएसएफ जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो जवानों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन जवान घायल हो गए। राहगीरों ने पीसीआर की मदद से घायलों को जीटीबी अस्पताल भेजा गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त शामली (यूपी) निवासी यशवीर मलिक (52) और हजारीबाग (झारखंड) निवासी मनोज पासवान (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिए है। वहीं, घायल जवान प्रवीण, अरुण कुमार और केएस गुप्ता को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, यशवीर मलिक बीएसएफ में हवलदार के पद पर तैनात थे, जबकि मनोज पासवान सिपाही था। इनकी तैनाती दिल्ली, रोहिणी स्थित सेक्टर-26 में मौजूद 165 बटालियन में थी। दोनों जवानों का शाहदरा स्थित मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) में इलाज चल रहा था। सोमवार सुबह चालक प्रवीण एंबुलेंस में दोनों को लेकर बाकी जवानों के साथ शाहदरा के लिए निकला था। जैसे ही एंबुलेंस शास्त्री पार्क मेट्रो डिपो के सामने पहुंची, अचानक सड़क पार कर रहा एक शख्स उसके सामने आ गया और एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीर मदद के लिए दौड़े। पीसीआर और कैट्स एंबुलेंस की मदद से घायलों को जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया, जहां यशवीर मलिक और मनोज पासवान को मृत घोषित कर दिया गया।
पैतृक गांव ले गए शव
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मस्तानखेड़ा, शामली (यूपी) निवासी यशवीर मलिक का परिवार मेरठ शहर में रह रहा था। परिवार में पत्नी व दो बेटे हैं। मनोज पासवान झारखंड के रहने वाले थे। इनके परिवार में भी पत्नी व दो बच्चे हैं। पुलिस ने सोमवार शाम को ही पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए। दोनों ही परिवार शवों को अपने-अपने पैतृक गांव लेकर चले गए। शास्त्री पार्क थाना पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि रफ्तार अधिक होने के कारण एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई।

यशवीर मलिक (फाइल फोटो)- फोटो : Ashram

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें