फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 900 से अधिक स्थानों पर ध्वजारोहण कर मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

Tue, 16 Aug 2022 01:54 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली ने 'एक गांव एक तिरंगा' अभियान के तहत दिल्ली की विभिन्न बस्तियों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीयता की भावना फैलाई। 900 से अधिक स्थानों पर ध्वजारोहण कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। 
विज्ञापन
मिठाई बांटते अभाविप के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'एक गांव एक तिरंगा' अभियान के तहत दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पक ध्वजारोहण किया। साथ ही शोभा यात्रा, सामूहिक राष्ट्र गान गायन, भारत माता पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साइकिल रैली तथा प्रतियोगिताओं आदि कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जगाई। अभाविप ने 900 से अधिक स्थानों पर ध्वज फहराया।

विज्ञापन


अभाविप के कार्यकर्ताओं ने आजादी के अमृत महोत्सव को मनाते हुए इस महाअभियान में दिल्ली के विभिन्न स्थलों एवं विभिन्न बस्तियों में गर्व एवं सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को फहराया वहीं शाम होते-होते ध्वज के अवतरण को सुनिश्चित किया। अभाविप ने इस महाभियान में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 'एक गांव एक तिरंगा' महाअभियान की मुहिम में एबीवीपी जेएनयू के कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर एबीवीपी जेएनयू के कार्यकर्ताओं ने 'एक बाइक एवं साइकिल' रैली भी निकाली और तिरंगा मार्च करते हुए पूरे जेएनयू परिसर का भ्रमण किया। रैली में 150 से ज्यादा कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें