फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की मार: लगातार दूसरे दिन फरीदाबाद और दिल्ली की हालत गंभीर, एनसीआर के बाकी शहरों की हवा भी बेहद खराब, कल से राहत के आसार

Sun, 28 Nov 2021 07:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, एनसीआर के दूसरे शहरों की हवा भी ज्यादा बेहतर नहीं रही। इन शहरों की हवाएं बेहद खराब के उच्चतम स्तर में रहीं। गाजियाबाद का सूचकांक 368 रिकॉर्ड किया गया। जबकि ग्रेटर नोएडा का 352 व गुरूग्राम का 362 पर रहा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में सुधार के बाद भी हवाएं लगातार दूसरे दिन शनिवार को जहरीली बनी रहीं। हरियाणा के फरीदाबाद के साथ दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर रिकार्ड किया गया जबकि गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गुरूग्राम में यह आंकड़ा 350 से ऊपर रहा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली में आज सवेरे 500-1000 मीटर के बीच दृश्यता के साथ हल्का कोहरा रहा। 

विज्ञापन


नोएडा में रविवार की सुबह को घना वायु प्रदूषण देखने को मिला। एक युवक ने बताया कि प्रदूषण के कारण आंखों में जलन के साथ-साथ सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। धुंध इतनी घनी है कि साफ से दिखाई भी नहीं दे रहा है।

Read more: https://www.amarujala.com/delhi/delhi-air-pollution-level-latest-news-update-in-hindi-delhi-air-quality-index-serious-with-faridabad-the-air-in-other-cities-of-ncr-is-also-very-bad
विज्ञापन


पर्यावरण पर काम करने वाली एजेसियों को पूर्वानुमान है कि रविवार को प्रदूषण स्तर में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हवा की चाल बढ़ने पर सप्ताह के पहले कार्यदिवस सोमवार से गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को पूरब से दिल्ली पहुंचने वाली हवाओं की चाल करीब 8 किमी प्रति घंटा रही। जबकि शुक्रवार का यह आंकड़ा 4 किमी प्रति घंटा के करीब था। वहीं, मिक्सिंग हाइट 1000 मीटर व वेंटिलेशन इंडेक्टस मानक 6000 की जगह 2500 वर्ग मीटर/सेंकेड रहा।

इससे प्रदूषक न तो आसमान की तरफ ऊपर जा सके और न ही धरती की सतह के साथ दूर-दूर तक फैल सके। इसका नतीजा हवाओं के गंभीर स्तर पर बने रहने के तौर पर रहा। सूचकांक 402 पर रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 406 था। वहीं, फरीदाबाद का सूचकांक भी 416 रिकार्ड की गई।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, एनसीआर के दूसरे शहरों की हवा भी ज्यादा बेहतर नहीं रही। इन शहरों की हवाएं बेहद खराब के उच्चतम स्तर में रहीं। गाजियाबाद का सूचकांक 368 रिकॉर्ड किया गया। जबकि ग्रेटर नोएडा का 352 व गुरूग्राम का 362 पर रहा। नोएडा की हवा की गुणवत्ता का सूचकांक 381 रिकार्ड किया गया। आईआईटीएम का पूर्वानुमान है कि सोमवार से हवा की चाल तेज होने से प्रदूषण स्तर में गिरावट आने की उम्मीद है।

शनिवार को पराली के धुएं का हिस्सा भी रहा कम
उधर, सफर का कहना है कि शनिवार के प्रदूषण में पराली के धुएं का हिस्सा कम रहा। पड़ोसी राज्यों में करीब 150 मामले दर्ज किए गए। वहीं, हवाओं की दिशा पूर्वी होने से पराली के धुएं से निकले पीएम2.5 का हिस्सा 6 फीसदी रहा। इससे हालात बेकाबू नहीं हुए।

सोमवार से सुधरेगी दिल्ली-एनसीआर की हवाएं
आईआईटीएम के मुताबिक, रविवार को हवा की चाल 4 किमी प्रति घंटा होने के साथ इसकी दिशा उत्तर पश्चिमी हो जाएगी। वेंटिलेशन इंडेक्स व मिक्सिंग हाइट में भी कोई बदलाव नहीं आएगी। इससे हवा की गुणवत्ता बेहद खराब व गंभीर स्तर की सीमा पर रहेगी। सोमवार से हवा की चाल 10-12 किमी के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे प्रदूषण स्तर में कमी दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर रोक 30 तक बढ़ी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए ट्रकों के दिल्ली में प्रवेश पर लगी रोक को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। दिल्ली सरकार के पर्यावरण एवं वन विभाग ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक वस्तुओं वाले ट्रकों को ही प्रवेश करने दिया जाएगा। इसके अलावा गैर आवश्यक सामान वाले इलेक्ट्रिक या सीएनजी चालित ट्रकों को भी दिल्ली में घुसने की छूट होगी। दिल्ली सरकार ने 28 नवंबर तक वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में रहने के पूर्वानुमान के बाद यह फैसला लिया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें