अभी ट्रॉमा सेंटर में चल रहा कोविड संक्रमितों का इलाज
हालांकि एम्स प्रबंधन ने करीब दो सप्ताह की स्थिति का आकलन करने के बाद अब फैसला लिया है कि अस्पताल में सामान्य और प्राइवेट वार्ड में भर्तियों के साथ-साथ ऑपरेशन थियेटर भी शुरू किए जाएंगे। आगामी सोमवार से स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह संचालित होगीं। हालांकि अभी ट्रामा सेवाओं को मुख्य परिसर से ही संचालित किया जाएगा। अभी भी एम्स के ट्रामा सेंटर में कोविड संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।
एम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा ने जानकारी दी है कि बिस्तर उपलब्धता के अनुसार मरीजों को भर्ती करने की स्वीकृति दे दी गई है। साथ ही ओपीडी सेवाएं भी आगामी सोमवार से पहले की तरह जारी रहेगीं।