फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : छठी और नौवीं में दाखिले एक अप्रैल से, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए दिशा-निर्देश

Thu, 10 Mar 2022 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दाखिला प्रक्रिया 10 मई तक पूरी होगी। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में नगर निगम स्कूलों में पांचवीं पास व सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों से आठवीं पास करने के बाद दिल्ली सरकार के स्कूलों में प्लान एडमिशन के तहत छठी व नौवीं में दाखिले 1 अप्रैल से शुरू होंगे। दाखिला प्रक्रिया 10 मई तक पूरी होगी। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


निदेशालय ने दाखिले के लिए फीडर स्कूलों (एमसीडी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी स्कूल) को पांचवीं व आठवीं तक के बच्चों का ब्योरा ऑनलाइन मॉड्यूल पर 16 मार्च तक जमा करने को कहा है। मालूम हो कि प्लान एडमिशन के तहत फीडर स्कूलों के छात्रों का दाखिला अपने नजदीकी पैरेंट स्कूल में होता है।

शिक्षा निदेशालय ने बीते सप्ताह एक बैठक के बाद फीडर स्कूलों (एमसीडी के पांचवीं) तक के छात्रों के छठी व नौवीं में (पैरेंट स्कूल) में दाखिले के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। स्कूलों को दाखिले की योजना बनाते समय इन दिशा-निर्देशों का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन


निर्देशों में कहा गया है कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि दाखिला लेने पर छात्रों को रेलवे क्रासिंग या मुख्य सड़क को पार नहीं करना पड़े। फीडर स्कूल के अंग्रेजी, हिंदी, या उर्दू माध्यम स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को उन्हीं के माध्यम वाले पैरेंट स्कूलों में जोड़ना होगा। किसी विशेष स्कूल में भीड़भाड़ से बचने के लिए जहां भी संभव हो, छात्र को समान रूप से आवंटन किया जाना चाहिए।

सरकार के स्कूलों में प्लान एडमिशन के तहत छठी में दाखिले ऑनलाइन होंगे। अभिभावकों को किसी प्रकार की ऐप्लिकेशन या फॉर्म भरने के लिए स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें