दिल्ली विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान-2041 को दो खंडों व 10 अध्यायों में विभाजित किया गया है। इसका विजन सतत रहने योग्य और जीवंत दिल्ली को बढ़ावा देना है। इसके अलावा दिल्ली के निवासियों के सुख और भलाई के लिए तीन लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा। यह मसौदा नागरिक और स्टेकहोल्डरों की व्यापक भागीदारी के आधार पर तैयार किया गया है, जिसमें सरकारी विभाग, स्थानीय निकाय, आरडब्ल्यूए, ट्रेडर्स और मार्केट एसोसिएशन, एनजीओ, संगठन, प्रोफेशनल्स, विशेषज्ञ आदि शामिल हैं।
- दूसरे खंड में स्थानीय विकास, योजना निगरानी, विकास संहिता और विकास नियंत्रण मानदंड के लिए रूपरेखा, जिसमें दिल्ली के भावी विकास के मार्गदर्शन देने के लिए स्थानिक रणनीति, योजना और विकास नियंत्रण मानदंड शामिल है।
- इस अध्याय में मास्टर प्लान के लिए योजना निगरानी और मूल्यांकन ढांचे को भी शामिल किया गया है जिसमें प्रगति की निगरानी के लिए प्रमुख कार्य-निष्पादन संकेतक और आवधिक समीक्षा की सुविधा के लिए एक कार्यान्वयन ढांचा शामिल है।
मास्टर प्लान में नाइट लाइफ संस्कृति को बढ़ावा देने का भी इंतजाम है। खाने-पीने और घूमने-फिरने के शौकीन व युवाओं के लिए वाइब्रेंट नाइट लाइफ, रेस्टोरेंट समेत दूसरे कई प्रावधान किया गया है। इससे खान मार्केट, हौज खास सरीखे बाजार देर रात तक गुलजार रहेंगे। मास्टर प्लान में खुली छत पर भी रेस्टोरेंट पहले की अपेक्षा अधिक विस्तृत दायरे में लगाया जा सकेगा। रात की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए विशेष कॉरिडोर की पहचान की जाएगी। इन पर लाइटिंग के साथ सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम रहेगा। नाइट लाइफ के साथ रोजगार सृजन पर भी मास्टर प्लान में ध्यान दिया गया है।
2041 तक तीन करोड़ की होगी आबादी
मास्टर प्लान में डीडीए का अनुमान है कि दिल्ली की 2041 तक की आबादी करीब तीन करोड़ की होगी। 2021 के आधार वर्ष पर अभी यह दो करोड़ से ज्यादा है। 2031 तक यह आंकड़ा 2.48 करोड़ हो जाएगा,जबकि 2036 तक इसके 2.69 करोड़ होने का अनुमान है। मास्टर प्लान में इस आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखकर बुनियादी सुविधाओं के विकास का प्रावधान है।
1962 में लागू हुआ था पहला मास्टर प्लान
- दिल्ली के लिए पहला मास्टर प्लान 1962 में डीडीए एक्ट 1957 के तहत लागू किया गया था। इन योजनाओं को 20 साल की परिप्रेक्ष्य अवधि के लिए तैयार किया गया है और दिल्ली के नियोजित विकास के लिए एक समग्र ढांचा प्रदान करते हैं। मास्टर प्लान-2041 दिल्ली के भावी विकास को दिशा प्रदान करने के लिए एक ‘कार्यनीतिक’ और ‘सक्षम’ ढांचा तैयार किया गया है।
- यह पिछली योजनाओं के कार्यान्वयन से प्राप्त अनुभवों के आधार पर बनाया गया है और विभिन्न परियोजनाओं और स्कीमों के कार्यान्वयन के संबंध में देश भर से प्राप्त अनुभवों पर आधारित है।