फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: रावी में कार समेत समा गए तीनों युवकों के शव बरामद

Sun, 17 Apr 2022 05:52 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर/ होली (चंबा)

सार

रविवार सुबह दोबारा सर्च अभियान चलाया गया और खड़ामुख पुल के पास नदी किनारे लापता हुए तीनों युवकों के शव बरामद हुए। पुलिस ने शवों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खड़ामुख-होली मार्ग पर घिरडू मोड़ के पास रावी नदी में गिरी कार में सवार तीन लोगों के शव रविवार को बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार देर शाम सड़क दुर्घटना में कार में सवार तीनों लोग रावी के पानी में लापता हो गए थे। उनकी तलाश के लिए पुलिस और अटल बिहारी पर्वतारोहण उपकेंद्र के जवानों ने देर रात तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन


रविवार सुबह दोबारा सर्च अभियान चलाया गया और खड़ामुख पुल के पास नदी किनारे लापता हुए तीनों युवकों के शव बरामद हुए। पुलिस ने शवों को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक पहुंचाया। यहां से उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। 

हादसे में मारे गए युवकों की पहचान चालक विक्रम सिंह (32) पुत्र गोपाल निवासी गांव और डाकघर उलांसा तहसील भरमौर, प्यार चंद (30) पुत्र प्रीतम चंद निवासी गांव सुलाखर डाकघर उलांसा तहसील भरमौर और कमल शर्मा (28) पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव और डाकघर उलांसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


परिजन शनिवार रात को जिनके घर आने का इंतजार कर रहे थे, रविवार को उनके शव घरों में पहुंचे। लाडलों के शव देखकर परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि सड़क हादसे के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें