फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: दिल्ली में हट सकता है वीकेंड और नाइट कर्फ्यू, बाजारों से भी हटेगी पाबंदी, गुरुवार को डीडीएमए की बैठक में होगा तय

Mon, 24 Jan 2022 06:54 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बाजारों की सभी दुकानें खोलने व वीकेंड कर्फ्यू हटाने की आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा के साथ दिल्ली के कारोबारियों की मांग के बीच मंगलवार को दिल्ली आपदा प्रबंध प्राधिकरण (डीडीएमए) की मंगलवार बैठक होगी।
विज्ञापन
दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पुलिस चेकिंग करती हुई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजारों की सभी दुकानें खोलने व वीकेंड कर्फ्यू हटाने की आम आदमी पार्टी (आप), भाजपा के साथ दिल्ली के कारोबारियों की मांग के बीच मंगलवार को दिल्ली आपदा प्रबंध प्राधिकरण (डीडीएमए) की मंगलवार बैठक होगी। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में दिल्ली में कोरोना की मौजूद हालात की समीक्षा होगी। विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर डीडीएमए इस मसले पर फैसला लेगी।

विज्ञापन


कोरोना के घटते मामलों के बीच मंगलवार दोपहर बाद करीब 12.30 बजे होगी। इसमें मौजूदा हालात के साथ कोविड के ट्रेंड पर भी विस्तार से चर्चा होगी। इस दौरान आकलन किया जाएगा कि कोविड संक्रमण के लिहाज से दिल्ली इस वक्त जहां खड़ी है, वहां से आगे का रास्ता क्या हो सकता है। विशेषज्ञों के साथ अगर दिल्ली सरकार की सहमति बनती है तो डीडीएमए पाबंदियों में ढील दे सकता है। इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हो सकते हैं। वहीं, विशेषज्ञों के साथ दिल्ली के कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि बैठक में किशारों के टीकाकरण और फरवरी में स्कूल खोलने की संभावनों पर भी विचार होगा।

आजादी का अमृत महोत्सव पर निर्देश
दिल्ली सरकार ने अपने सभी विभाग, स्वायत्त संस्थानों व स्थानीय निकायों को निर्देश दिया है कि वह सोशल मीडिया हैंडल 'आजादी का अमृत महोत्सव' को फॉलो करें और इससे जुड़े आयोजनों को शेयर करने के साथ रि-ट्विट भी करें। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से केंद्र सरकार के इस कार्यक्रम के बारे में सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देश जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें