फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: डीडीए का दो दिवसीय पुष्प महोत्सव पलाश कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
उपराज्यपाल वीके सक्सेना करेंगे महोत्सव का उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वच्छ व हरित दिल्ली का लक्ष्य और पारिस्थितिकीय विकास के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का दो दिवसीय पुष्प महोत्सव पलाश कल से शुरू होगा। 3 मार्च तक डीडीए ग्रीन्स-शिवाजी मार्ग पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन उपराज्यपाल वीके सक्सेना करेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव में फूल, पौधे और पुष्प व्यवस्था की श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी। पर्यटक देशी से लेकर विदेशी तक फूलों की विभिन्न किस्मों को देख सकते हैं। महोत्सव में बच्चों के मन को आनंदित करने के लिए डीजे प्ले, औपचारिक बैंड प्रदर्शन, इंटरेक्टिव सेल्फी पॉइंट और राइड सहित अन्य मनोरंजन के साधन होंगे। यहां पर आने वालों को नृत्य, संगीत और आनंद का मौका मिलेगा। खाने-पीने के लिए स्ट्रीट फूड पेश किया जाएगा। अधिकारियों की माने तो इस पलाश आयोजन का नाम ब्यूटिया मोनोस्पर्मा के फूल के नाम पर रखा गया है, जो राजधानी में ही इस समय के दौरान खिलता है। पिछले साल फरवरी में पुष्प महोत्सव का आयोजन स्वर्ण जयंती पार्क रोहिणी में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें