फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मिली दुष्कर्म की धमकी, साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने की शिकायत की थी

Wed, 12 Oct 2022 03:16 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वाति मालीवाल ने बताया कि जब से उन्होंने फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाई है, तभी से उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर चेतावनी दी जा रही हैं, दुष्कर्म की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल, डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बुधवार को को न्यूज एजेंसी एएनआई को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने फिल्म निर्माता साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाई है, तभी से उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर चेतावनी दी जा रही हैं।
विज्ञापन




स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से उन लोगों को गिरफ्तार करने की भी मांग की है, जिन्होंने कथित तौर पर उन्हें दुष्कर्म की धमकी दी थी। स्वाति ने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा, "जब से मैंने साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करने के लिए आई एंड बी मंत्री को पत्र लिखा है, तब से मुझे इंस्टाग्राम पर दुष्कर्म की धमकी मिल रही है। जाहिर है, वह हमारा काम रोकना चाहते हैं। मैं दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत कर रही हूं। प्राथमिकी दर्ज करें और जांच करें। जो लोग भी इनके पीछे हैं उन्हें गिरफ्तार करें।"



बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने हाल ही में साजिद खान के खिलाफ ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'साजिद खान के खिलाफ 10 महिलाओं ने मीटू मूव्मेंट के दौरान यौन शोषण के आरोप लगाए थे। ये सभी कम्प्लेंट साजिद की घिनौनी मानसिकता दिखाती हैं। अब ऐसे आदमी को बिग बॉस में जगह दी गयी है, जो कि पूरी तरह गलत है। मैंने अनुराग ठाकुर जी को पत्र लिखा है की साजिद खान को इस शो से हटवाएं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें