फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दिल्ली हवाई अड्डे पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा जब्त, 'अब तक की सबसे बड़ी' खेप

Sat, 22 Jul 2023 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यात्रियों के सामान की विस्तृत जांच और व्यक्तिगत तलाशी के परिणामस्वरूप उनके पास से 10,06,78,410 रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा (7,20,000 अमेरिकी डॉलर और 4,66,200 यूरो) बरामद हुई।
विज्ञापन
IGI Airport
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन ताजिकिस्तान नागरिकों से 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 'अब तक की सबसे बड़ी' विदेशी मुद्रा जब्त की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


आरोपियों को अधिकारियों ने तब रोका जब वे इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने के लिए आगे बढ़ रहे थे। सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यात्रियों के सामान की विस्तृत जांच और व्यक्तिगत तलाशी के परिणामस्वरूप उनके पास से 10,06,78,410 रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा (7,20,000 अमेरिकी डॉलर और 4,66,200 यूरो) बरामद हुई। विदेशी मुद्रा जब्त कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

बयान में कहा गया है कि हवाई अड्डे के सीमा शुल्क अधिकारियों, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, टर्मिनल -3, नई दिल्ली ने 21 जुलाई, 2023 को तीन ताजिकिस्तान राष्ट्रीय यात्रियों के खिलाफ भारत के किसी भी हवाई अड्डे के माध्यम से विदेशी मुद्रा की तस्करी का सबसे बड़ा मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि तीनों में एक किशोर भी शामिल है। विदेशी मुद्रा सामान में रखे जूतों के अंदर छिपी हुई पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें