फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के साप्ताहिक बाजार : उमड़ रही है भयंकर भीड़, सारे नियम-पाबंदियां ध्वस्त 

Mon, 03 Jan 2022 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

नियमों को दरकिनार कर खरीद-बिक्री में अव्वल रहे दुकानदार-खरीदार। पाबंदियों से बेफिक्र बढ़ती भीड़ से हालात हो सकते हैं बेकाबू।
विज्ञापन
ये है सरोजिनी नगर मार्केट का हाल... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच साप्ताहिक बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़ में पाबंदियां दम तोड़ती नजर आईं। रविवार को दुकानें तो बंद रहीं मगर सड़क किनारे अवैध तौर पर लगने वाली पटरियों पर खरीदारों का जनसैलाब उमड़ा रहा। ग्राहकों की भीड़ को देख ऐसा लग रहा था जैसे संक्रमण के बढ़ते ग्राफ और भीड़ के बीच आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा लगी हो। बाजारों में अगर नियमों की अनदेखी का सिलसिला जल्द नहीं रुका तो कभी भी हालात विस्फोटक हो सकते हैं। मार्केट में हजारों की भीड़ पर शिकंजा कसने के लिए न तो कर्मी मुस्तैद दिखे और न ही लोग फिक्रमंद। रविवार को संवाददाता सर्वेश कुमार ने दिल्ली के बाजारों के हालात का जायजा लिया, पेश है इसकी एक रिपोर्ट: 

विज्ञापन


सदर बाजार, दो बजे
रविवार को अवकाश होने के कारण सभी दुकानों के शटर बंद रहे, मगर सड़क किनारे लगने वाली पटरियों पर खरीदारों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में और अधिक रही। मार्केट में एक सड़क पर बैरिकेड्स लगाने के बाद भी भीड़ में कोई कमी नहीं दिखी। हैरत की बात यह है संक्रमण में लगातार हो रहे इजाफा के बाद भी भीड़ में नियमों की अनदेखी करने वाले कम नहीं हो रहे हैं। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा और भी अधिक मंडराने लगा है। 

मार्केट में रेहड़ियों पर सब्जी और फलों की दुकानें सजी तो पटरी पर कपड़े और जरूरी सामान खरीदने के लिए लोगों की उमड़ती भीड़ के बीच न तो दूरी का दायरा रहा तो कई दुकानदार और ग्राहक भी बगैर मास्क घूमते नजर आए। हर तरफ बेफिक्री से हालात और बिगड़ते हुए नजर आए। 
विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके यादव ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पटरियों पर पाबंदी बेहद जरूरी है। सुबह करीब 11.30 बजे एक बार पटरी लगाने वालों को हटाया गया था, मगर दोबारा वहीं बैठने की सूचना मिली। इनपर कार्रवाई के लिए पुलिस और निगम के बीच सामंजस्य होने से हालात सुधर सकते हैं।     

कनॉट प्लेस, एक बजे
दिल्ली के दिन में कनॉट प्लेस में साल के दूसरे दिन भी खूब भीड़ रही। युवा जोड़ी हर तरफ घूमते दिखे तो नियमों की अनदेखी करते ग्राहकों पर सिविल डिफेंस की नजरें टिकी हुई थी। दुकानें ऑड ईवन आधार पर खुली तो पालिका बाजार के इर्द गिर्द भी पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ रही। कनॉट प्लेस में नियमों का पालन न करने पर जुर्माना भी किया गया। रविवार को भी सेंट्रल पार्क बंद रहा इसलिए ईनर सर्किल पर भी हर तरफ खरीदारी और मनोरंजन के मूड में लोग दिखे। अवकाश होने की वजह से दोपहर के वक्त मेट्रो स्टेशन के बाहर तो लंबी लाइन नहीं थी, लेकिन शाम के वक्त बढ़ने लगी।  

सरोजिनी नगर, दोपहर 12 बजे
मार्केट में पहले की तरह ऑड ईवन आधार पर खुलीं, मगर रविवार को खरीदारों की भ़ीड़ पहले की तरह रही। दुकानदार लगातार ग्राहकों से मास्क लगाने की अपील करते नजर आए मगर पटरियों पर खरीदारी करने वालों का तांता शाम तक लगा रहा। बार बार हिदायत दी जा रही थी कि बाजार में नियमों का सख्ती से पालन करें। दोपहर बाद भीड़ अधिक होने पर करीब डेढ़ बजे एक बार करीब आधे घंटे के लिए ग्राहकों को प्रवेश करने से रोका गया। 

लगाए जा रहे हैं टीके, जांच भी
मिनी मार्केट एसोसिएशन के अशोक रंधावा ने कहा कि दुकानें सरकार के आदेश के मुताबिक खुल रही हैं। पुलिस, एनडीएमसी और प्रशासन की टीमें लगातार मुस्तैद हैं। घूम घूमकर सामान बेचने वालों की वजह से नियमों का सख्ती से पालन नहीं हो पा रहा है। मार्केट में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन काउंटर लगाए गए हैं और कोरोना जांच की भी सुविधा है। मार्केट कर्मियों के अलावा ग्राहकों के लिए भी जांच की सुविधा है। मेट्रो स्टेशन के बाहर भी स्टॉल लगाए गए हैं ताकि संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें