फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप बना जल्लाद: तीन महीने के मासूम को पटक कर मार डाला, पति-पत्नी में इस पर बात होती थी लड़ाई

Tue, 07 Dec 2021 03:03 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

एक पिता पर आरोप है कि उसने अपने तीन महीने के मासूम बच्चे को दीवार पर पटक कर मार डाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भलस्वा डेयरी इलाके में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। पत्नी से झगड़ा होने पर एक युवक ने तीन माह के अपने बेटे के सिर को दीवार पर पटक-पटकर उसकी हत्या कर दी। बच्चे के सिर की हड्डियां चूर-चूर हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घटना के समय आरोपी नशे में धुत था। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला आजादपुर मंडी में काम करती थी। दंपति के बीच बच्चे की देखभाल करने की बात को लेकर आए दिन झगड़ा होता था।

जिला पुलिस उपायुक्त बिजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान रवि के रूप में हुई है। पुलिस को तीन दिसंबर की रात करीब साढे दस बजे सूचना मिली कि मंगल बाजार रोड, समता विहार में एक युवक ने अपने ही तीन माह के बेटे की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा था। कमरे के दीवार और फर्श पर खून बिखरा हुआ था। कमरे में महिला अपने खून से सने बच्चे को कलेजे से लगाकर बिलख रही थी। जबकि बच्चे का पिता नशे में धुत वहां बैठा था। उसके चेहरे पर घटना को लेकर कोई पछतावा नहीं था।

विज्ञापन

पुलिस महिला के पास से बच्चे को अपने कब्जे में लेकर उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का सिर फट चुका है और हड्डियां चकनाचुर हो गई हैं। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसकी मां को सौंप दिया।

छानबीन के दौरान पुलिस ने बच्चे की मां, पडोसी और उसके मकान मालिक से पूछताछ की। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि दंपति ने एक महीना पहले ही कमरा किराए पर लिया था। दंपति का हर दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता था।
विज्ञापन

उसने बताया कि रात में उनके बीच झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान महिला चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली कि उसके बच्चे की हत्या कर दी है। शोर सुनकर आस पास के लोग और मकान मालिक वहां पहुंचे। कमरे की हालत देखकर सभी सन्न रह गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

आरोपी कोई काम नहीं करता था

छानबीन के दौरान पता चला कि मूलत: बिहार का रहने वाला रवि फिलहाल कोई काम नहीं करता था। पहले वह मुखर्जी नगर में रहता था और कबाड़ी का काम करता था। नशे की लत की वजह से वह फिलहाल कोई काम नहीं करता था। घर चलाने के लिए उसकी पत्नी आजादपुर मंडी में काम करने के लिए जाती थी। रवि उसे काम करने से मना करता था। रवि का कहना था कि उसके काम पर चले जाने से बच्चे की देखभाल नहीं हो पाती थी। इस बात को लेकर दंपति के बीच विवाद होता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें