फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रोजाना मेवात से कैब से आकर चुराता था बाइक, कुछ ही दिनों में 200 से ज्यादा हुए वाहन

Wed, 08 Dec 2021 09:12 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि पिछले काफी दिनों से जिले के एएटीएस इंचार्ज संदीप गोदारा व अन्यों की टीम वाहन चोरों का पता करने में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी मेवात से आकर वाहन चोरी कर वापस मेवात फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
बाइक चोर के पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य जिला के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने एक ऐसे वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जो ओला-ऊबर से दिल्ली आकर वाहन चोरी करता था। आरोपी रोजाना दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आता और यहां से एक गाड़ी चोरी कर अपने साथ मेवात ले जाता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान मेवात क्षेत्र के नूंह जिला में पुन्हाना क्षेत्र के बादली गांव निवासी फैसल (23) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी के आठ दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि वह पिछले कुछ समय में दिल्ली से 200 से अधिक वाहनों को चोरी कर चुका है। फैसल दिल्ली से ले गए चोरी के वाहन मेवात में तालिब नामक रिसीवर को बेचता था। पुलिस फैसल से पूछताछ कर उसके बाकी साथियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि पिछले काफी दिनों से जिले के एएटीएस इंचार्ज संदीप गोदारा व अन्यों की टीम वाहन चोरों का पता करने में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी मेवात से आकर वाहन चोरी कर वापस मेवात फरार हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने आरोपियों की पहचान फैसल और रहीश के रूप में की। पुलिस की टीम ने आरोपियों को मेवात में दबोचने की कोशिश की, लेकिन भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाका होने के कारण पुलिस वहां दबिश नहीं दे पाई। इस बीच छह दिसंबर को छानबीन के दौरान टीम को पता चला कि आरोपी वारदात को अंजाम देने दिल्ली आने वाला है।

टीम ने डीबीजी रोड, वर्धमान प्लाजा, पहाड़गंज में आरोपी को एक बाइक पर आते हुए देखा। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने फरार होने की कोशिश की लेकिन फैसल को काबू कर लिया गया। उसके पास से बरामद बाइक पटेल नगर इलाके से चोरी मिली।

पूछताछ के दौरान आरोपी फैसल ने बताया कि वह रोजाना ओला-ऊबर टैक्सी में बैठकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आते हैं। यहां से दोपहिया वाहन चोरी करने के बाद उसको मेवात में लेकर तालिब को बेच दिया जाता है। अब चोरी किए गए सभी दोपहिया वाहन उसने तालिब को ही बेचे थे। पुलिस फैसल से पूछताछ कर उसके साथी साबिर, रहीश और सुहान की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें