फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीवीआईपी चौपर डील धन शोधन मामले में रक्षा बिचौलिये की ईडी हिरासत 4 दिन और बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वीवीआईपी चौपर डील: रक्षा बिचौलिये की हिरासत चार दिन और बढ़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। 3600 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चौपर डील धन शोधन मामले में गिरफ्तार आरोपी कथित रक्षा बिचौलिये सुशेन मोहन गुप्ता की ईडी हिरासत चार दिन और बढ़ा दी है। ईडी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर गुप्ता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को सुशेन गुप्ता को पेश किया। ईडी ने धन शोधन निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत गुप्ता को गिरफ्तार किया था। ईडी के विशेष सरकारी अभियोजक डीपी सिंह और एनके मत्ता ने अदालत में कहा था कि गुप्ता जांच में हस्तक्षेप कर रहा है। साथ ही उन लोगों को प्रभावित कर रहा है, जो इस मामले में अहम गवाह बन सकते हैं। इस बीच ईडी की ओर से पेश हुई वकील संवेदना वर्मा ने दलील दी कि दस्तावेज की संख्या काफी अधिक है और एजेंसी को गुप्ता से दस्तावेज और राजीव सक्सेना सहित कुछ अन्य लोगों को लेकर सवाल-जवाब करने के लिए 10 और दिन की आवश्यकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने सुशेन का ईडी रिमांड चार दिन और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें