फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटी पर चाकू से हमला मामले
विज्ञापन

में घायल युवती के बयान का इंतजार

फरीदाबाद। थाना भूपानी क्षेत्र के मोहन नगर इलाके में महिला की चाकू से गोदकर हत्या करने और उसकी बेटी को घायल करने के मामले में पुलिस की तीन टीमें अलग-अलग पहलुओं से जांच में जुटी हैं। पुलिस सफदरजंग अस्पताल में भर्ती घायल युवती के बयान का इंतजार कर रही है। युवती की हालत में पहले से सुधार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
थाना भूपानी प्रभारी निरीक्षक अब्दुल शहीद ने बताया कि अभी तक घायल युवती श्वेता के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। युवती के बयानों के बार सारा मामला साफ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए मृतका सुनीता शर्मा के रिश्तेदार से भी पूछताछ की जा रही है। मगर सब कुछ श्वेता के बयानों पर निर्भर करता है। भूपानी थाना प्रभारी अब्दुल शहीद का दावा है कि जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा कर देगी। पुलिस को इस हत्याकांड में कुछ अहम सुराग लगे हैं। जिनकी बारीकी से जांच की जा रही है। शनिवार को इस मामले में एक टीम सफदरजंग और दूसरी टीम हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ करने में जुटी रही। पुलिस उसे घटनास्थल पर भी लेकर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेटर फरीदाबाद से सटे मोहन नगर, नई भूपानी में बृहस्पतिवार आधी रात के बाद शिशुपाल शर्मा की 42 वर्षीय पत्नी सुनीता शर्मा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने उनकी बेटी श्वेता पर भी चाकू से हमला किया था, उसे उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें