फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय चौक पर जहरीला पदार्थ पीकर युवक ने जान देने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
विजय चौक पर आंध्र
विज्ञापन

के युवक ने पिया जहर
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पास से एक बैग व तेलगु में लिखा पत्र मिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नई दिल्ली के वीवीआईपी विजय चौक पर शुक्रवार सुबह आंध्र प्रदेश के एक युवक ने जहरीला पदार्थ पी लिया। इसकी सूचना मिलते ही आनन-फानन में युवक को गंभीर हालत में राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत नाजुक है। पुलिस को युवक के पास से एक बैग मिला है, जिसमें कुछ कपड़े और तेलगु में लिखा एक पत्र है। युवक की इस हरकत का कारण पता नहीं चल पाया है। संसद मार्ग थाना पुलिस युवक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, जहर पीने वाले युवक की पहचान आंध्र प्रदेश निवासी गोविंदुल्ला तिरुपति के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह वह विजय चौक स्थित मीडिया पार्किंग की ओर टहलता हुआ आया। उसके हाथ में एक बैग और एक बोतल थी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, युवक ने बोतल से कीटनाशक पी लिया। कुछ ही देर में युवक दर्द से तड़पने लगा। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें