फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर पार्टी में शराब की बोतल उठाई तो युवक को दर्जन भर चाकू मारे

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की बोतल उठाने पर विवाद, दो भाइयों को चाकू मारा
विज्ञापन


एक की हालत नाजुक, दूसरे को इलाज के बाद छुट्टी मिली
पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा परिजनों ने किया प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिले के सागरपुर इलाके में न्यू ईयर पार्टी के दौरान शराब की बोतल उठाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लड़कों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायलों को माता चानन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि दूसरे को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार को परिजनों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित मंगत गुप्ता और संगत गुप्ता दोनों भाई परिवार के साथ सागरपुर में रहते हैं। दोनों अपनी दुकान चलाते हैं। रविवार रात को मंगत व उसके दोस्तों ने न्यू ईयर पार्टी का आयोजन एक दोस्त के यहां किया था। वहां सभी शराब पी रहे थे। इस बीच संगत वहां पहुंचा और उसने भाई को शराब पीने से मना किया। आरोप है कि मना करने के बावजूद मंगत ने शराब की बोतल उठा ली तो उसके दोस्त झगड़ा करने लगे। बात बढ़ने पर संगत ने बीच-बचाव करा दिया, लेकिन उसके दोस्तों ने उसे देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि सोमवार रात को कई युवक मंगत व संगत की दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने आते ही मंगत पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव कराने आए संगत पर भी आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने मंगत को बुरी तरह चाकू से गोद दिया। उस पर 14 वार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां मंगत की हालत गंभीर बताई जा रही है। संगत को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें