फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन उगाही करने वाला जोजो गैंग का बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जबरन उगाही करने वाला जोजो गैंग का बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- आरोपी ने टैंक रोड में जींस कारोबारी से जबरन वसूल लिए थे डेढ़ लाख, बाद में की थी लूटपाट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रसाद नगर इलाके में टैंक रोड के कारोबारी से उगाही करने और बाद में उसकी दुकान पर लूटपाट करने वाले जोजो गैंग के बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान केशव कक्कड़ उर्फ विशाल (28) के रूप में हुई है। आरोपी जोजो गैंग का सदस्य है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और जबरन उगाही समेत करीब सात मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने बताया कि सब्जी मंडी निवासी रितेश शर्मा की करोलबाग के टैंक रोड पर जींस की दुकान है। दिसंबर में केशव कक्कड़ ने पिस्टल दिखाकर दो लाख रुपये रंगदारी मांगी। पीड़ित ने डरकर डेढ़ लाख रुपये दे भी दिए। आरोपी ने बाकी के पचास हजार रुपये बाद में लेने की बात की। 11 दिसंबर को तीन-चार लड़कों के साथ आरोपी रितेश के पास पहुंचा और बाकी के 50 हजार रुपयों की मांग की। मना करने पर आरोपी ने दुकान से बाहर निकालकर रितेश को बुरी तरह पीटा। बाद में वह बाकी रुपयों का इंतजाम करने की बात कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। आरोपी को जब इसका पता चला तो वह 12 दिसंबर को दोबारा रितेश की दुकान पर पहुंचा। रितेश दुकान पर नही मिला तो उसने कर्मचारियों को पीटकर वहां रखे तीन लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर लूटपाट, मारपीट, जान से मारने की धमकी और अवैध हथियार का एक और मामला दर्ज किया गया। एसएचओ धीरज सिंह, एसआई मनमीत मलिक व अन्य की टीम ने छानबीन की। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी जोजो गैंग का बदमाश है। पुलिस ने बुधवार को एक सूचना के बाद केशव कक्कड़ को झील पार्क, प्रसाद नगर से दबोच लिया। पुलिस उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें