फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- आरोपी के कब्जे से पिस्टल व छह कारतूस बरामद
- कंप्यूटर एंड कम्युनिकेशन में डिप्लोमाधारी है आरोपी
- नौकरी नहीं मिली तो गलत संगत में पड़ गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के बदमाश विनय मान उर्फ मोनू उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पिस्टल व छह कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार बदमाश ने कंप्यूटर व कम्युनिकेशन में डिप्लोमा किया हुआ है। नौकरी नहीं मिली तो वह गलत संगत में पड़ गया और टिल्लू ताजपुरिया के गिरोह में शामिल हो गया। टिल्लू गिरोह की जितेंद्र गोगी गिरोह से गैंगवार चल रही है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या के अनुसार, एएटीएस में तैनात एसआई महेश को सूचना मिली कि टिल्लू ताजपुरिया गिरोह का सदस्य विनय मान अग्रवाल स्वीट्स, सागरपुर में लोकेश बख्तावरपुरिया से मिलने आएगा। एएटीएस प्रभारी राजेश मलिक की देखरेख में एसआई महेश की टीम ने घेराबंदी ने घेराबंदी कर विनय मान को गिरफ्तार कर लिया। टिल्लू ताजपुरिया इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। टिल्लू ताजपुरिया गिरोह की अलीपुर निवासी जितेंद्र गोगी गिरोह से कॉलेज के समय से ही वर्ष 2013 से ही गैंगवार चल रही है। इस गैंगवार में कई लोगों की हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिल्लू ने विनय, काला और सोनू के साथ मिलकर सोनीपत निवासी निरंजन मास्टर की बदला लेने के लिए हत्या की थी। गोगी गैंग ने टिल्लू गिरोह के साथी राजू की हत्या की थी। विनय इस हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ था। फरवरी, 2017 में विनय के पिता देवेंद्र सिंह की गोगी गिरोह ने हत्या कर दी थी। विनय मान ने छह अप्रैल, 2019 को विरोधी गिरोह के सदस्य पंकज की हत्या की साजिश रची। इसके लिए उसने टिल्लू गिरोह के लोकेश, हैप्पी शर्मा और अभिषेक को शामिल किया। आरोपियों ने पंकज को कई गोलियां मारी थीं, लेकिन वह बच गया था। तभी से पंकज छिपा हुआ घूम रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें