फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के घर से चोरों ने उड़ाए 50 लाख रुपये के जेवरात व नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

कारोबारी के घर से 40 लाख नकदी और जेवर की चोरी
- ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय ने दी चोरी की सूचना
- वारदात के समय कारोबारी परिवार के साथ गया था गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कीर्ति नगर इलाके में चोरों ने एक कारोबारी के घर से 40 लाख रुपये नकद और दस लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सामान लेकर घर पहुंचे ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय ने घर में चोरी जानकारी कारोबारी को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार राजीव दानिया (59) सपरिवार कीर्ति नगर एम ब्लॉक में रहते हैं। उसका अपना कारोबार है। शनिवार सुबह 11 बजे वह परिवार के साथ गुरुग्राम गए थे। करीब पौने चार बजे ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के एक डिलीवरी ब्वॉय ने राजीव को फोन कर बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला है। काफी देर से डोरबेल बजा रहा है, लेकिन घर के भीतर से कोई पॉकेट लेने के लिए नहीं आ रहा है। राजीव ने उसे बताया कि वह घर में ताला लगाकर आए थे।
विज्ञापन

राजीव ने अपनी बेटी को फोन कर सारी जानकारी दी। बेटी ने बताया कि वह पंजाबी बाग में है और तुरंत घर पहुंच रही है। घर पहुंचने के बाद कारोबारी की बेटी ने देखा कि घर के दरवाजे का लॉक टूटा है और कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। परिवार वालों ने जांच करने के बाद बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे करीब 40 लाख रुपये नकद और दस लाख के जेवरात की चोरी की है। पुलिस ने मौके से कुछ फिंगर प्रिंट उठाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें