फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुलिस को न तहरीर मिली और न ही पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए
विज्ञापन

------
गोली मारने के मामले में पुलिस को न तहरीर मिली और न ही पीड़ित
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला गांव के पास शनिवार शाम दादरी के इरफान को गोली मारने के मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घायल के बयान के लिए दो अस्पतालों में पहुंची, लेकिन वहां घायल नहीं मिला है। वहीं, पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि इरफान का गाजियाबाद के विजय नगर स्थित पहली पत्नी के घर भी घटना से कुछ घंटे पहले विवाद व फायरिंग हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान ने बताया कि मामले में अभी तक इरफान पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अस्पताल बयान लेने पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। अन्य अस्पताल मेें जाकर बयान लेने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक की पड़ताल में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें