फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीमती व स्पोर्टस बाइक चुराने वाले बिहार के तीन गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स बाइक चुरा सीवान में बेचने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


पांच माह में कई इलाकों से 60 बाइक चुराईं
पुलिस ने 11 मामले सुलझाने का दावा किया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाबी बाग थाना पुलिस ने स्पोर्ट्स बाइक चुराने वाले एक गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। तीनों बिहार के सीवान के गैंगस्टर है। सीवान में उनके खिलाफ लूटपाट व डकैती का मामला दर्ज है। आरोपी दिल्ली से बाइक चुराने के बाद उसे सीवान में बेच देते थे। पुलिस को इनके पास से एक पिस्तौल, तीन मैगजीन, दो कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 11 मामले सुलझाने का दावा किया है। पांच माह में गैंग कई इलाकों से 60 बाइक चोरी कर चुका है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि बदमाशों की पहचान सीवान निवासी प्रिंस, पंकज सिंह और सन्नी राय के रूप में हुई है। पश्चिम दिल्ली में स्पोर्ट्स बाइक की चोरी के मामले की जांच के दौरान पंजाबी बाग थाना पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, जिसके तहत पुलिस ने कुछ आरोपियों की पहचान की। 25 अप्रैल की रात पुलिस को सूचना मिली कि इस गैंग के तीन बदमाश मादीपुर में घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। पुलिस टीम ने एसआई दीपक के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया। पुलिस ने एक बाइक पर पहुंचेे तीन लोगों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार मिले। जांच में पता चला कि बदमाशों ने विजय विहार इलाके से बाइक चोरी की है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें