फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गोली मार कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की गोली मार कर हत्या
विज्ञापन

-पड़ोस में रहने वाले युवक पर हत्या करने का शक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निहाल विहार इलाके में बुधवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि मरने वाले युवक का पड़ोस में रहने वाली महिला से अवैध संबंध थे। घटना के बाद से महिला का पति फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय विकास यादव के रूप में हुई है। वह लक्ष्मी पार्क नांगलोई में रहता था और जूते की फैक्टरी में काम करता था। बुधवार देर रात 12 बजे लक्ष्मी पार्क की गली में हमलावरों ने विकास की छाती में गोली मार दी। पड़ोसियों ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस वहां पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आस पास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि विकास का पड़ोस में रहने वाली एक महिला से अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर उसके पति के साथ विकास का झगड़ा भी हुआ था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जॉब फेयर का आयोजन, 480 छात्रों को मिली नौकरी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने ज्योति नगर स्थित समुदाय भवन में जॉब फेयर का आयोजन किया। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत दिल्ली के चार थानों में दसवीं और बारहवीं के छात्रों को निशुल्क मोटिवेशन कोर्स का प्रशिक्षण दिया था। जॉब फेयर में प्रशिक्षण ले रहे करीब 750 छात्रों ने हिस्सा लिया। चार मल्टीनेशनल और 20 नेशनल कंपनियों ने छात्रों का साक्षात्कार लिया। कंपनियों ने करीब 480 छात्रों को ऑफर लेटर देकर नौकरी दी। समारोह में उत्तर पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर और नंदनगरी के एसीपी सुबोध गोस्वामी मौजूद थे। नौकरी पाने वाले छात्र काफी खुश थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें