बरेली। आरपीएफ ने जंक्शन पर जेबकतरा दबोचकर जीआरपी के हवाले कर दिया। बुधवार रात में आरपीएफ सब इंस्पेक्टर हेमंत कुमार बुकिंग में मौजूद थे। भीड़ ज्यादा होने का फायदा एक जेबकतरे ने उठाते हुए एक यात्री का पर्स निकालने की कोशिश की। भीड़ ने जेबकतरे को दबोचकर सब इंस्पेक्टर के हवाले कर दिया। उन्होंने जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर कृष्ण औतार ने बताया कि पकड़ा गया जेबकतरा किला के बाकरगंज का लईक है। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया।