मुरादाबाद के ध्यानार्थ
महिला ने फांसी लगाई, छह माह पहले हुई थी शादी
नोट में मौत के लिए किसी को नहीं ठहराया जिम्मेदार
परिजनों का कहना है कि शादी से खुश नहीं थी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। मृतका की शिनाख्त शाहीन (22) के रूप में हुई है। पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में शाहीन ने किसी को मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि शाहीन शादी से खुश नहीं थी, इसी वजह से उसने फांसी लगाई। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से मुरादाबाद, यूपी निवासी शाहीन अपने पति फरीद के साथ यहां ब्रह्मपुरी में रहती थी। फरीद प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों की छह माह पूर्व ही शादी हुई थी। शुक्रवार देर रात शाहीन ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। फरीद ने पत्नी को फंदे से लटके देखा, तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रही है।