फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर की पत्नी से ठगी का मामला: जालसाज सुकेश चंद्रशेखर को 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Sat, 04 Sep 2021 05:45 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रैनबैक्सी के दूसरे पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति ने शाखा में दो सौ करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत की थी। शाखा ने सुकेश के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और आपराधिक षड़यंत्र रचने का एक और मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की अदालत ने शनिवार को ठगी के आरोप में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर को 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अदालत ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन


 


बता दें कि रोहिणी जेल से उगाही के मामले में गिरफ्तार जालसाज सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा के बाद अब प्रवर्तन निर्देशालय (ई़डी) ने मामला दर्ज किया था। इससे पहले अपराध शाखा ने जेल में बंद रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी जापना सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। ईडी ने शाखा द्वारा दर्ज मामले के आधार पर नया मामला दर्ज किया था।

दो सौ करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत
इससे पहले रैनबैक्सी के दूसरे पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति ने शाखा में दो सौ करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत की थी। शाखा ने सुकेश के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और आपराधिक षड़यंत्र रचने का एक और मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


दोनों भाई तिहाड़ जेल में बंद
रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर मालविंदर और शिविंदर सिंह के खिलाफ रेलिगेयर फिनवेस्ट और रेलिगेयर इंटरप्राइज ने 2397 करोड़ रुपये का गबन का आरोप लगाया था। इस मामले में दोनों भाइयों को वर्ष 2019 में आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल दोनों भाई अक्तूबर 2019 से तिहाड़ जेल में बंद हैं। 

अदिति की शिकायत पर स्पेशल सेल ने दर्ज किया था मुकदमा
शिविंदर की पत्नी अदिति की शिकायत पर स्पेशल सेल ने मुकदमा दर्ज किया था और इस मामले में रोहिणी जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया था। उसके पास से मोबाइल फोन मिले थे। अदिति ने अपनी शिकायत में बताया था कि जून 2020 को उसके पास एक कॉल आया था। जिसने खुद को मंत्रालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर उनके पति को जमानत दिलाने में मदद का झांसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें