फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: काम पर निकले दंपती, घर से गहने-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-द्वारका और पश्चिमी दिल्ली में बदमाशों ने दो घरों को बनाया निशाना, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम और द्वारका जिले में काम करने के लिए निकले दंपती के घरों में दिन दहाड़े लाखों के गहने और नकदी चोरी हो गए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
पहला मामला हरिनगर थाना क्षेत्र का है। अशोक नगर निवासी किशन सिंह जिम में बतौर मैनेजर काम करते हैंं। वहीं उनकी पत्नी भी कामकाजी हैं। 12 नवंबर को दोनों सुबह में घर में ताला लगाकर काम कर चले गए। शाम करीब छह बजे वापस आने पर उन्होंने देखा कि दरवाजे की कुुंडी टूटी हुई है। जांच करने पर पता चला कि घर से एक सोने का मंगलसुत्र, दो अंगूठी, एक सोने की चेन, एक जोड़ी कान के झुमके, एक जोड़ी चांदी की पायल व एक चांदी की चूटकी, एक घड़ी और करीब 70 हजार रुपये गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाबड़ी इलाके में हुई दूसरी वारदात में उत्तम नगर निवासी रोहित कुमार 13 नवंबर की सुबह पत्नी के साथ काम कर चले गए, वहीं बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर में पत्नी ने घर आने पर देखा कि उनके दरवाजे का लॉक टूटा हुआ है। कमरे में रखे आलमारी से चार मंगलसूत्र, दो झूमके, एक सोने की चेन, पांच अंगूठी सहित अन्य गहने और 14 हजार रुपये गायब हैं। साथ ही एक लैपटॉप और एक हार्ड डिस्क भी गायब था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें