फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Corona: दिल्ली में पांच दिन में 46 मरीजों की मौत, 34 संक्रमित पहले से दूसरी बीमारी से थे पीड़ित, सरकार ने सार्वजनिक की जानकारी

Mon, 10 Jan 2022 10:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली सरकार ने कोरोना से मरने वालों की जानकारी सार्वजनिक की है जिसमें पता चला है कि जिन लोगों को पहले से कोई न कोई बीमार है उनमें जान का जोखिम सबसे अधिक बना है। बता दें कि दिल्ली में बीते पांच दिन के भीतर 46 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बीते पांच दिन के भीतर 46 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इनमें से 34 मरीजों में कोरोना संक्रमण से पहले बीमारी थी। सोमवार को दिल्ली सरकार ने कोरोना से मरने वालों की जानकारी सार्वजनिक की है जिसमें पता चला है कि जिन लोगों को पहले से कोई न कोई बीमार है उनमें जान का जोखिम सबसे अधिक बना है। 
विज्ञापन


ऐसे लोगों की दिल्ली में आबादी भी काफी अधिक है क्योंकि आधुनिक जीवनशैली के चलते दिल्ली में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हार्ट, किडनी और कैंसर इत्यादि के मरीजों की संख्या भी काफी अधिक है जो हर आयुवर्ग में देखने को मिलती है। 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिन 46 लोगों की मौत पांच से नौ जनवरी के बीच हुई है उनकी आयु 25 से 60 वर्ष या उससे अधिक दर्ज की गई है। यानी कोरोना की इस नई लहर में लगभग सभी युवा, व्यस्क और बुजुर्गावस्था में एक जैसा जोखिम देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ा यह भी बताता है कि 34 मृतकों में कैंसर, हृदय और यकृत की बीमारियां थीं।46 में से केवल 11 को ही कोरोना वायरस के खिलाफ टीका लगाया था।इनमें से 25 रोगियों की आयु 60 से ऊपर और 14 की आयु 41 से 60 के बीच थी। 21-40 आयु वर्ग में पांच मौतें दर्ज की गईं। जबकि 0-15 और 16-20 आयु वर्ग के एक-एक मरीज ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के अनुसार 46 में से 32 रोगियों को आईसीयू में भर्ती कराया गया था और वे ज्यादातर ऐसे थे जिन्हें क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, कैंसर, लीवर और हृदय रोग आदि जैसी बीमारी थी।अन्य समस्याओं वाले 21 रोगियों ने अस्पतालों में भर्ती होने के बाद कोरोना की जांच कराई थी और वे संक्रमित पाए गए। 

राजधानी में इस महीने के नौ दिन में 53 कोविड की मौत दर्ज की है। पिछले पांच महीनों में संक्रमण के कारण कुल 54 मौतें दर्ज की गईं थीं जिनमें दिसंबर में नौ, नवंबर में सात, अक्तूबर में चार, सितंबर में पांच और अगस्त में 29 मौतें हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें