फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: हमें हुआ कोरोना, न बुखार न कोई और परेशानी, घर में रख रहे ध्यान, पैनिक होने से बेहतर सावधानी बरतें

Tue, 04 Jan 2022 06:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आदित्य और उनकी पत्नी दिशा हाल ही में हिमाचल प्रदेश से लौट कर आए हैं। इनका कहना है कि रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें एक फोन आया था जिसमें एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया है। साथ ही ये बताया है कि उन्हें कैसे रहना है और जरूरत पड़ने पर कहां संपर्क करना है? दोनों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह पैनिक स्थिति में नहीं आएं। पैनिक होने से बेहतर सावधानी रखना है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सप्ताह ही शीत अवकाश से वापस लौटने के बाद मुझे थोड़ा असहम महसूस हो रहा था। दूसरे दिन शरीर में जकड़न और सिरदर्द की परेशानी महसूस हुई। ऑफिस जाने से पहले मुझे जांच कराना अनिवार्य था। इसलिए जब मैंने दिल्ली में आरटी पीसीआर जांच कराई तो उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


इसके बाद मेरी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई लेकिन हम दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं। हमें किसी भी तरह की परेशानी नहीं है लेकिन आइसोलेशन के नियमों का पालन करना जरूरी है। इसलिए हम घर में रह कर ही अपना ध्यान रख रहे हैं। यह कहना है लक्ष्मी नगर निवासी आदित्य का। 

आदित्य और उनकी पत्नी दिशा हाल ही में हिमाचल प्रदेश से लौट कर आए हैं। इनका कहना है कि रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें एक फोन आया था जिसमें एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया है। साथ ही ये बताया है कि उन्हें कैसे रहना है और जरूरत पड़ने पर कहां संपर्क करना है? दोनों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह पैनिक स्थिति में नहीं आएं। पैनिक होने से बेहतर सावधानी रखना है। 
विज्ञापन


वहीं शकरपुर निवासी सुमेध और उनकी पत्नी अंकिता भी कोरोना संक्रमित हैं। दोनों में ही संक्रमण का असर काफी हल्का है। सुमेध का कहना है कि घर में रोजाना उनके पास स्वास्थ्य विभाग से कॉल आता है और उनसे उनकी तबियत के बारे में पूछा जाता है। 
विज्ञापन

उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन वे खुद को आइसोलेशन में ही रखना चाहते हैं ताकि कोई और उनके संपर्क में आकर बीमार न पड़े। वहीं अंकिता कहती हैं कि लोग संक्रमित होने के बाद भी बाहर घूमते हैं जिसकी वजह से यह चैन बढ़ती जाती है। हमें तकलीफ नहीं है फिर भी हम घर में ही हैं और पूरे नियमों का पालन कर रहे हैं। 

इसी तरह गुरु वेस्ट अंगद नगर निवासी तुषार कौशिक कोरोना संक्रमित हैं। तुषार को सर्दी, जुकाम के अलावा बदन दर्द है। हालांकि उन्हें बीते तीन दिन में कोई बुखार नहीं आया है। तुषार ने बताया कि उन्होंने एंटीजन जांच कराई थी जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। होम बेस्ड किट से उन्होंने जांच की थी। वे अपने चिकित्सक के संपर्क में हैं और दवाएं ले रहे हैं। फिलहाल वह आइसोलेशन में ही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें