फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सभी जिला केंद्रों तक पहुंचा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोरोना के टीकाकरण के लिए दिल्ली में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को सभी जिला केंद्रों पर टीके की डोज पहुंच चुकी है। ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से सड़क मार्ग के जरिये सभी 11 केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस के भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच कोरोना टीका की डोज जिलास्तरीय केंद्रों तक पहुंच चुकी है। यहां से सभी 89 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को टीका का वितरण किया जाएगा। सभी जिला प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। हर जिले में कलेक्टर को पूरी निगरानी के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर रोज 100-100 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। तीन से चार दिन में सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाने के बाद सुरक्षा जवानों को डोज देना शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी दिल्ली को ढाई लाख कोविशील्ड की डोज मिली हैं। भारत बायोटेक की वैक्सीन करनाल भेज दी गई है। अभी स्वदेशी टीका की डोज दिल्ली को नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को टीका वितरण का पूरा कार्य खत्म हो जाएगा। इसके बाद 16 जनवरी की तैयारियों पर ही ध्यान दिया जाएगा। सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की सूची जिला वार कोविन वेबसाइट पर अपलोड हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें