फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त कोरोना वैक्सीन: दिल्ली वालों को केजरीवाल सरकार दे सकती है तोहफा, बनाई जा रही योजना

Sun, 07 Mar 2021 03:45 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण को लेकर दिल्ली सरकार लगातार प्रयास कर रही है। दिल्ली में बिजली और पानी जैसी तमाम सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराने के बाद अब केजरीवाल सरकार नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन देने पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन


सरकार दिल्ली के लोगों को कोविड वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क उपलब्ध कराने की तैयारी कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश करते समय उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इसकी आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं घोषणा।

जानकारी के अनुसार इस बारे में प्लान बनाया जा रहा है। दिल्ली में सरकार के जितने भी अस्पताल हैं वहां पर वैक्सीन लगाने का इंतजाम किया जाएगा। दरअसल कई राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में फिर से इजाफा हो रहा है। वैक्सीन आ जाने के बाद भी अब तक यह सभी को उपलब्ध नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


इसी बीच दिल्ली सरकार सभी को बिना किसी शुल्क के कोरोना वैक्सीन लगाने पर विचार कर रही है। हालांकि इसपर अभी कई तरह के पेंच फंस रहे हैं। जैसे सभी को वैक्सीन फ्री में देने का अधिकार केंद्र के पास है, दिल्ली सरकार के पास नहीं। मालूम हो कि अभी सभी सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन फ्री है, लेकिन आगे भी रहेगी या नहीं ये फैसला भी केंद्र सरकार ही करेगी, दिल्ली सरकार नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें