फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के रिकॉर्ड 716 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को रिकॉर्ड 716 नए केस मिले, जो इस साल का सर्वाधिक है। दिल्ली में करीब 81 दिन बाद एक दिन में सबसे अधिक लोग संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 27 दिसंबर को 757 मामले आए थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को कोरोना से 4 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 471 मरीजों को छुट्टी दी गई । अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,46,348 हो गई हैं। इनमें से 6,32,230 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 10953 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1.69 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3165 हो गई है। इनमें से विभिन्न अस्पतालों में 820 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 5 और होम आइसोलेशन में 1624 मरीज भर्ती हैं।
विभाग के अनुसार शुक्रवार को 77,352 जांच हुईं। आरटी-पीसीआर से 47078 और रैपिड एंटीजन से 30274 टेस्ट हुए। संक्रमण दर 0.93 फीसदी रही। पिछले कई दिनों से संक्रमण दर बढ़ रही है। बढ़ते मामलों के बीच कंटेनमेंट जोन की संख्या एक बार फिर से बढ़कर 682 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 35 हॉटस्पॉट बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें