फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे की घंटी: दो दिन बाद फिर बढ़े दिल्ली में कोरोना मरीज, राहत की बुधवार को नहीं हुई एक भी मौत

Thu, 05 Aug 2021 01:00 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 73 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ ही अभी तक 14,36,518 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 14,10,947 मरीज को छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं 25,058 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। कोरोना से मृत्युदर 1.74 फीसदी है। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन बाद फिर राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। पिछले एक दिन में 67 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि इससे पहले सोमवार और मंगलवार को क्रमश: 51 और 50 मामले सामने आए थे। हालांकि राहत की खबर है कि बुधवार को संक्रमण के चलते दिल्ली में एक भी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 73 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ ही अभी तक 14,36,518 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 14,10,947 मरीज को छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं 25,058 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। कोरोना से मृत्युदर 1.74 फीसदी है। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के सक्रिय केस 513 हैं। इनमें से दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 286 मरीज भर्ती हैं। वहीं कोविड केयर सेंटर में तीन और होम आइसोलेशन में 157 मरीज भर्ती हैं। 

कोरोना की जांच को लेकर विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 72,965 सैंपल की जांच हुई जिनमें से 0.09 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस जांच के लिए आरटीपीसीआर से 49,214 और रैपिड एंटीजन से 23,751 सैंपल की जांच हुई। अब तक राजधानी में कोरोना की जांच के लिए 2,39,29,653 सैंपल की जांच हो चुकी है। इनके अलावा अगर कंटेनमेंट जोन की बात करें तो यह भी अब घटकर 284 रह गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर में अप्रैल से मई के बीच इनकी संख्या छह हजार से भी अधिक हो चुकी थी। 
विज्ञापन


सात लाख से ज्यादा वैक्सीन मौजूद
विभाग ने बताया कि अभी दिल्ली सरकार के पास सात लाख से भी अधिक वैक्सीन का भंडारण मौजूद है। बीते मंगलवार को कोवाक्सिन की 10,200 खुराक दिल्ली को मिली हैं। विभाग के अनुसार कोविशील्ड की 3,75,110 और कोवाक्सिन की 3,50,930 खुराक भंडारण में उपलब्ध हैं। अगर हर दिन टीकाकरण की क्षमता के हिसाब से इसका आकलन करें तो यह चार दिन तक काम आएंगीं। विभाग ने बताया कि दिल्ली एक दिन में 1.75 लाख लोगों का टीकाकरण कर सकती है।

एक दिन में 95 हजार लोगों ने लिया वैक्सीन
विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले एक दिन में 95 हजार से भी अधिक लोगों ने वैक्सीन लिया है। कुल 95,063 में से 49,749 ने पहली खुराक और 45,314 ने दूसरी खुराक ली है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल टीकाकरण 1.02 करोड़ से भी अधिक हो चुका है जिनमें से 27.62 लाख से अधिक लोग वैक्सीन की दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें