पुलिसकर्मियों को बूस्टर डोज के लिए विशेष शिविर
उन्होंने बताया कि बूस्टर डोज देने के लिए सभी रैंकों के पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस में 80,000 से अधिक कर्मी हैं। पूर्व में जारी एक आदेश के अनुसार, सभी पुलिस कर्मियों और उनके पात्र परिवार के सदस्य जिन्हें टीकाकरण नहीं कराया गया है, उन्हें टीकाकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
आदेश में कहा गया था कि जिन लोगों को चिकित्सा कारणों से टीका नहीं लगाया गया है, उन्हें टीकाकरण के लिए फिर से चिकित्सकीय राय लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सभी पुलिस कर्मियों को कोविड वैक्सीन की एहतियाती खुराक लेने और आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लिकेशन को अनिवार्य रूप से स्थापित करने और उपयोग करने के लिए कहा जा रहा है।