फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली का हाल : स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- सरकार के सख्त कदमों से कोरोना नियंत्रित, मरीजों की संख्या भी स्थिर

Sat, 22 Jan 2022 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- अब नए मामलों में कमी, अस्पतालों में भर्ती होने वाले रोगियों की संख्या भी स्थिर है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार का मानना है कि नई लहर से निपटने के लिए उठाए गए सख्त कदमों की वजह से दिल्ली में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। कोरोना के नए मामलों में तेजी से कमी आ रही है। वहीं, अस्पतालों में भर्ती होने वाले रोगियों की संख्या भी स्थिर है।

विज्ञापन


बीते 24 घंटे में दिल्ली में 12,306 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और पॉजिटिविटी दर 21.48 फीसदी रही। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि कोविड से एक दिन में 43 मौतों का जो आंकड़ा सामने आया है, वह पिछले कुछ दिनों की सभी मौतों को मिलाकर डेथ कमेटी ने जारी किया है। इन मौतों में से तीन लोगों की मौत सिर्फ कोरोना से हुई है, जबकि 40 मामलों में मरीज कोरोना के अलावा दूसरी किसी बीमारी से पीड़ित थे और उनकी मौत की मुख्य वजह वो अन्य बीमारियां ही रही।

स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि पिछले कुछ दिन से रोजाना नए मामले आने के बाद भी अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या स्थिर है। दिल्ली सरकार ने देश में सबसे पहले नए वैरिएंट के खतरे को देखते हुए सबसे कड़े कदम उठाए हैं, जिस वजह से अब दिल्ली में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। मामलों में आई कमी को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने शुक्रवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर दिल्ली में 50 फीसदी क्षमता पर निजी कार्यालय खोलने का प्रस्ताव भेजा, जिसे उपराज्यपाल ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


सत्येंद्र जैन के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने जांच की कीमत कम करने का निर्णय लिया है। सरकार सभी सावधानियां बरत रही है। उन्होंने अपील की है कि कोरोना से जुड़े नियमों का सभी पालन करें। सावधानी ही इसका असल बचाव है। घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें