राजधानी में ओमिक्रॉन की दस्तक के बीच बीते 24 घंटे में कोरोना के मामले बढ़े हैं। रविवार को दिल्ली में कोरोना के नए 63 मामले मिले हैं। साथ ही बीते पांच दिनों में संक्रमण दर बढ़कर 0.11 फीसदी बढ़ गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि एक भी मरीज ने दम नहीं तोड़ा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में 15 मरीजों को छुट्टी दी गई है। दिल्ली में अभी तक 25098 मरीजों ने दम तोड़ा है। कोरोना की शुरुआत से अभी तक 1441358 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 1415890 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
विभाग के मुताबिक, कोरोना के लगातार बढ़े हुए मामले मिलने के बाद दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़कर बढ़कर 370 हो गए हैं, जबकि एक दिसंबर को यह 286 थे। दिल्ली के अस्पतालों में 163 मरीज भर्ती हैं।
वहीं, कोविड केयर सेंटर में 144 मरीजों का इलाज चल रहा है। शनिवार को दिल्ली में 55711 टेस्ट हुए हैं, जिसमें आरटीपीसीआर से 48432 और रैपिड एंटीजन से 7279 टेस्ट किए गए हैं। दिल्ली में अभी तक 31220984 किए गए हैं।