फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोरोना के मामलों में फिर आया उछाल, एक दिन में मिले 57 संक्रमित

Wed, 15 Dec 2021 09:58 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बीते दो दिन की तुलना करें तो कोरोना के नए मामलों में 12 की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा दिल्ली हवाई अड्डे पर चार लोग कोरोना संक्रमित भी मिले हैं जिन्हें ओमिक्रॉन संदिग्ध मानते हुए लोकनायक अस्पताल में भर्ती किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से उछाल आया है। पिछले एक दिन में 57 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 36 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 58328 सैंपल की जांच हुई। जिनमें 0.10 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1441850 हो चुकी है। इनमें से 1416322 अब तक ठीक हुए हैं लेकिन 25100 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। फिलहाल राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 428 हो चुके हैं जिनमें से 192 मरीज घरों में आइसोलेशन पर हैं।

वहीं कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 128 हुई है। पिछले एक दिन में दिल्ली के आठ नए इलाकों को सील किया गया है। इनके अलावा पिछले एक दिन में 1.23 लाख लोगों को वैक्सीन लगी है जिसके बाद दोनों खुराक लेकर टीकाकरण पूरा करने वालों की संख्या 98.77 लाख पार हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें