फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताजदार बाबर का निधन, राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 02 Oct 2021 06:37 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता ताजदार बाबर के निधन पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है। कांग्रेस नेता ने जाकर पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी। पार्टी की वरिष्ठ नेता का निधन शनिवार सुबह हो गया था।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ताजदार बाबर को श्रद्धांजलि देने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ताजदार बाबर का निधन हो गया। नजदीकियों के मुताबिक 85 वर्षीय कांग्रेसी नेता ने शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे अंतिम सांसें ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें कुछ दिनों पहले मालवीय नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के दूसरे नेताओं ने भी शोक जताया है।
विज्ञापन


शाम को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
नजदीकियों ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता के पार्थिव शरीर को निजामुद्दीन ईस्ट के सामुदायिक भवन में रखा गया था। शाम को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इससे पहले 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘ताजदार बाबर जी के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। हम दिल्ली के लोगों और कांग्रेस के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भी जताया शोक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेत्री ताजदार बाबर जी को प्यार से हम सभी मम्मी पुकारते थे, आज हमारे बीच नहीं रहीं। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं अपने श्री चरणों में स्थान दें।

विधायक भी रह चुकी थीं ताजदार बाबर
ताजदार बाबर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रहने के साथ ही मिंटो रोड और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी थीं। इसके बाद लंबे समय तक नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की उपाध्यक्ष भी रहीं। ताजदार के पुत्र फरहाद सूरी कांग्रेस के नेता हैं और एकीकृत निगम में रह चुके हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें