फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर समेत कई के खिलाफ तिलक मार्ग थाने में शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में बुजुर्ग के साथ हुई मारपीट से जुड़े एक वायरल वीडियो मामले में विवाद जारी है। अब इस विवाद को लेकर भड़काऊ ट्वीट करने को लेकर दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर, ट्वीटर इंडिया के प्रमुख मनीष माहेश्वरी, पत्रकार आरफा खानम शेरवानी व आसिफ खान आदि के खिलाफ शिकायत दी गई है। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने शिकायत ले ली है। नई दिल्ली जिला डीसीपी दीपक यादव का कहना है कि एक शिकायत मिली है। उस पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तिलक मार्ग थाने में शिकायत वकील अमित आचार्य ने दी है। अमित आचार्य ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर गाजियाबाद के वायरल वीडियो को अपलोड किया है। इसमें अब्दुल समद सैफी नाम के एक बुजुर्ग को पीटते हुए व दाढ़ी काटते हुए दिखाया गया है। आरोप है कि नागरिकों के बीच ट्वीटर के जरिए नफरत फैलाई गई।
शिकायतकर्ता ने शिकायत में कहा है कि हन यूजर्स के लाखों फॉलोअर्स हैं और ऑफिशियल अकाउंट्स हैं। यह जानते हुए कि उनके ट्वीट्स का समाज में एक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

इसके बावजूद इन लोगों ने घटना की सत्यता को जांचे बिना उन्होंने सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर इस मकसद से किए गए ट्वीट शांति व सद्भाव में बाधा डालते हैं। शिकायतकर्ता ने इनके खिलाफ जल्द से जल्द मामला दर्ज करने की मांग की है। शिकायत पर बृहस्पतिवार देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें