फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालम स्टेशन पर साथी ने की थी महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पालम रेलवे स्टेशन पर महिला की हत्या उसके साथी ने दुष्कर्म के बाद की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक महिला और आरोपी के बीच मेलजोल था। आरोपी ने महिला को दूसरे व्यक्ति से बातचीत करते देख लिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनीपत के कठूरा गांव निवासी दिव्यांग सुनील नरवाल है। वह कई साल से पालम रेलवे स्टेशन पर भीख मांगता था। नौ फरवरी को पुलिस को पालम रेलवे स्टेशन पर महिला का शव मिला था। उसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला भीख मांगने वाली थी, जिसका सुनील से मेलजोल था। पुलिस ने सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। सुनील ने बताया कि नौ फरवरी को उसने महिला को किसी दूसरे शख्स से बात करते देख लिया, जिससे उसे गुस्सा आ गया। उसने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या क दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें