फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया: कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट में छात्रों को दिया आकर्षक पैकेज, सबसे अधिक 25 लाख का सालाना पैकेज ऑफर

Sun, 20 Mar 2022 06:43 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जामिया की यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल (यूपीसी) की निदेशक डॉ. रहेला फारूकी ने कहा कि महामारी ने कुछ क्षेत्रों में बेशक दिक्कत हुए हैं, लेकिन दूसरी ओर आईटी सेक्टर, एडटेक सेक्टर जैसे क्षेत्रों का विकास हुआ है।
विज्ञापन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में महामारी के बाद भी एमबीए प्रोग्राम के छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में आकर्षक पैकेज ऑफर हुए हैं। कैंपस प्लेसमेंट में करीब 25 कंपनियों ने विभिन्न स्ट्रीम के एमबीए के छात्रों को लगभग नौ लाख के औसत पैकेज के साथ ऑफर लेटर सौंपे हैं। जबकि सबसे अधिक 25 लाख का सालाना पैकेज ऑफर हुआ है।

विज्ञापन


जामिया की यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल (यूपीसी) की निदेशक डॉ. रहेला फारूकी ने कहा कि महामारी ने कुछ क्षेत्रों में बेशक दिक्कत हुए हैं, लेकिन दूसरी ओर आईटी सेक्टर, एडटेक सेक्टर जैसे क्षेत्रों का विकास हुआ है। यह प्लेसमेंट के अवसरों में वृद्धि में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि मैं अपने छात्रों के चयन करने पर सभी नियोक्ताओं को धन्यवाद देती हूं।

मैनेजमेंट प्रोग्राम का कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव पिछले साल अक्तूबर में एक हाई नोट पर शुरू हुआ था। दरअसल, शिक्षण संस्थान बंद होने के कारण छात्र ऑनलाइन ही प्लेसमेंट से जुड़ रहे थे। मैनेजमेंट प्रोग्राम के कैंपस प्लेसमेंट में केपीएमजी, बैन कैपेबिलिटी, नेटवर्क, एक्सेंचर, आईसीआईसीआई बैंक, वेंदाता, न्यूजेन, श्राइडर इलेक्ट्रिक, शयाओमी, लाइम रोड, सीआरएम नेक्स्ट, टेक महिंद्रा, एस्कॉर्ट्स, इंडिया मार्ट, सियान एनालिटिक्स, जेके टायर्स, स्केलर एकेडमी, डिजिटल जलेबी, बायजूज जैसी कंपनियों ने यह पैकेज ऑफर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें