फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: बच्चों के लिए रंग-बिरंगी क्लास हो रही तैयार, स्कूल खुलने पर कक्षाएं करेंगी बच्चों का स्वागत

Tue, 22 Jun 2021 12:31 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कक्षाओं को बच्चों के मनोविज्ञान को ध्यान में रखते हुए डिजाइन करने के लिए कहा गया है। जिससे कि छोटे बच्चों को रंग-बिरंगी कक्षाएं देखकर खुशी मिले और उन्हें सौंदर्यबोध का एहसास हो सके।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार बच्चों के मनोविज्ञान को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में रंग-बिरंगी कक्षाओं को तैयार करवा रही है। जब भी स्कूल खुलेंगे तब यह कक्षाएं बच्चों का स्वागत करेंगी। जिन स्कूलों में यह कक्षाएं तैयार हो रही हैं, वहां 80 से 97 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को कई सरकारी स्कूलों का दौरा कर वहां जारी निर्माण गतिविधियों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री पूर्वी दिल्ली के चार सरकारी स्कूलों एसकेवी कोंडली, जीजीएसएसएस कल्याणपुरी, गवर्मेंट को-एड स्कूल, आईपी एक्सटेंशन और गवर्मेंट को-एड सीनियर सेकंडरी स्कूल में निरीक्षण के लिए पहुंचे। इन स्कूलों में नई बिलंर्डग ब्लॉक्स कक्षाओं का निर्माण कार्य चल रहा है। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि बच्चों के लिए तैयार हो रही कक्षाओं के निर्माण में उच्च गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाए।

कक्षाओं को बच्चों के मनोविज्ञान को ध्यान में रखते हुए डिजाइन करने के लिए कहा गया है। जिससे कि छोटे बच्चों को रंग-बिरंगी कक्षाएं देखकर खुशी मिले और उन्हें सौंदर्यबोध का एहसास हो सके। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण बच्चों को उनकी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बच्चों को स्कूलों में नहीं बुलाया जा रहा है। लेकिन उनकी पढ़ाई की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत सुविधाओं वाले क्लासरूम का निर्माण तेजी से करवा रहे हैं। 
विज्ञापन


जिससे कि जब बच्चे स्कूल आएं तो चमचमाती कक्षाओं के साथ स्कूल में उनका स्वागत हो। एसकेवी कोंडली के नए क्लासरूम ब्लॉक में 20 नई कक्षाओं का निर्माण किया जा रहा है। यहां अब तक 97 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जून 2021 केअंत तक सभी निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे। जीजीएसएसएस कल्याणपुरी में भी 20 नई कक्षाओं वाले ब्लॉक का निर्माण कार्य 92 फीसदी पूरा हो चुका है। 

गवर्मेंट को एड स्कूल आईपी एक्सटेंशन में 84 क्लासरूम के नए ब्लॉक का काम 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। गवर्मेंट को-एड सीनियर सेकंडरी स्कूल प्रीत विहार में 48 क्लास रूम के नए ब्लॉक का निर्माण 80 फीसदी हो गया है। जो अगस्त 2021 तक पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें