फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : ठंडी हवाओं ने राजधानी में बढ़ाई ठिठुरन, आज दिल्ली, यूपी और हरियाणा में रहेगा मैदानी हवाओं का दौर

Thu, 15 Dec 2022 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग की मानें तो अभी बीस दिसंबर तक मौसम में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। विभाग ने बृहस्पतिवार को भी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में तीव्र गति की मैदानी हवाएं चलने की संभावना जताई है।
 
विज्ञापन
दिल्ली में ठंड... - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बुधवार को दिनभर 25-35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने सर्दी का अहसास कराया। इस वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक ही रहा। हालांकि, बीते कई दिनों से 26 डिग्री के पार चल रहा अधिकतम तापमान अन्य दिनों की तुलना में कम कम दर्ज हुआ। मौसम विभाग की मानें तो अभी बीस दिसंबर तक मौसम में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। विभाग ने बृहस्पतिवार को भी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में तीव्र गति की मैदानी हवाएं चलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान तापमान सामान्य सेे एक डिग्री अधिक 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोदी रोड मौसम केंद्र पर सबसे कम 8.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री पीतमपुरा केंद्र पर रहा था।

बुधवार को दिन भर चली हवाओं से अधिकतम तापमान में गिरावट जरूर हुई लेकिन फिर भी वह सामान्य से एक डिग्री अधिक ही दर्ज हुआ। सामान्य तौर पर 14 दिसंबर से 16 दिसंबर तक अमूमन अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया जाता है। जबकि 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होता है। विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा और आसमान साफ रहेगा। अभी घना कोहरा पड़ने की संभावना भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें