फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में मिलेगा ठंडा पानी: आजादपुर-ओखला मंडी में लगेंगे वाटर चिलर व आरओ प्लांट, 51 लाख रुपये की योजना मंजूर

Tue, 26 May 2026 06:04 AM IST
Digvijay Singh आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की भीषण गर्मी के बीच अब आजादपुर और ओखला मंडियों में काम करने वाले हजारों मजदूरों, किसानों और व्यापारियों को ठंडे पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की भीषण गर्मी के बीच अब आजादपुर और ओखला मंडियों में काम करने वाले हजारों मजदूरों, किसानों और व्यापारियों को ठंडे पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) ने दोनों मंडियों में वाटर चिलर और आरओ प्लांट लगाने व उनके रखरखाव के लिए 51 लाख रुपये से अधिक की परियोजना को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


इससे रोज मंडियों में आने वाले लाखों लोगों को स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। दिल्ली की गर्मी का सबसे अधिक असर उन लोगों पर पड़ता है, जो खुले आसमान के नीचे घंटों काम करते हैं। आजादपुर और ओखला जैसी बड़ी मंडियों में मजदूर, किसान और व्यापारी सुबह से देर रात तक काम में जुटे रहते हैं। 

45 डिग्री तक पहुंचते तापमान में साफ और ठंडा पानी उनकी सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है। इसी आवश्यकता को देखते हुए एपीएमसी ने नई पेयजल व्यवस्था शुरू करने का फैसला लिया है। परियोजना के तहत आजादपुर मंडी में 28 वाटर चिलर और 6 आरओ प्लांट लगाए जाएंगे। इनके संचालन और रखरखाव के लिए करीब 39.6 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, चिलर प्लांट तीन टीआर (टन ऑफ रेफ्रिजरेशन) क्षमता के होंगे, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लगातार ठंडा पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन


पानी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए फिल्टर समय-समय पर बदले जाएंगे और टैंकों की सफाई हर तीन महीने में अनिवार्य होगी। वहीं ओखला फल एवं सब्जी मंडी में 5 वाटर चिलर प्लांट लगाए जाएंगे। इस हिस्से पर करीब 11.6 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां भी नियमित रखरखाव और सफाई के लिए कर्मचारियों की तैनाती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें