फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर राशन योजना: केजरीवाल ने एलजी को दोबारा भेजी फाइल, पूछा- आखिर क्यों लगाई रोक

Thu, 17 Jun 2021 02:57 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घर-घर राशन योजना की फाइल एक बार फिर अरविंद केजरीवाल ने एलजी को भेजी। उन्होंने सवाल किया कि आखिर इस योजना पर रोक क्यों लगाई गई। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक बार फिर घर-घर राशन योजना की फाइल फिर से उपराज्यपाल को भेजी। केजरीवाल ने साथ में एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि हमारी योजना कानून के मुताबिक सही है। यह योजना केंद्र सरकार के आदेशों का पालन करने के लिए लाई गई है। 

विज्ञापन


करोना काल में इस योजना को रोकना गलत है। उन्होंने लिखा कि पिछले तीन साल में चार बार उपराज्यपाल को घर-घर राशन योजना की कैबिनेट निर्णय की जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने कभी इसका विरोध नहीं किया। आपने फरवरी महीने में इस योजना को लागू करने के नोटिफिकेशन का भी विरोध नहीं किया। 

आपको ये जानकारी थी कि स्कीम को मंजूरी मिल गयी है और अब यह लागू करने के कगार पर थी। केंद्र सरकार ने इसपर जितनी आपत्ति जताई सब ठीक कर दी गई। पांच बार सुनवाई के बावजूद हाई कोर्ट ने इस योजना पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई। अदालत में केंद्र ने कभी कोई अप्रूवल के बारे में नहीं बताया, फिर इस योजना को क्यों रोका जा रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें